शांतिकुंज कार्यक्रमों को लेकर प्रशासन ने कसी कमर

शांतिकुंज द्वारा अखंड दीपक शताब्दी वर्ष के तहत 20 से 24 जनवरी तक बैरागी कैंप में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की सफलता को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में एनआईसी सभागार में संबंधित विभागों और शांतिकुंज पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागों को शांतिकुंज के साथ समन्वय बनाकर समय से आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने यातायात विभाग को ट्रैफिक प्लान और पार्किंग स्थलों पर साइन बोर्ड लगाने, नगर निगम को सफाई व अतिक्रमण हटाने, विद्युत विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति, अग्निशमन विभाग को फायर सेफ्टी इंतजाम और जल संस्थान को पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम की समन्वित व्यवस्था के लिए अपर जिलाधिकारी प्रशासन पी.आर. चौहान को ऑल ओवर अधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान व एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह को नोडल अधिकारी नामित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *