हरिद्वार। तीर्थ नगरी हरिद्वार को साफ, स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने 16 से 31 जनवरी तक स्वच्छता महा अभियान पखवाड़ा चलाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशन में जारी इस अभियान के लिए विभागवार रोस्टर जारी कर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। रोस्टर के अनुसार पुलिस, वन विभाग, एचआरडीए, फायर सर्विस, ट्रैफिक पुलिस, रेलवे, परिवहन, राष्ट्रीय राजमार्ग इकाई, ग्रामीण निर्माण, एनआरएलएम/एनयूएलएम, सिंचाई, दुग्ध व गन्ना विभाग, समाज कल्याण, सेवा योजन, क्रीड़ा विभाग और सिडकुल सहित विभिन्न विभाग अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई, स्वच्छता, मरम्मत और जनजागरूकता के कार्य करेंगे। प्रशासन का लक्ष्य सभी विभागों के समन्वय से हरिद्वार को स्वच्छ बनाकर मुख्यमंत्री के स्वच्छ हरिद्वार के सपने को साकार करना है।