उपनल कर्मियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

देहरादून। उपनल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर ‘समान कार्य–समान वेतन’ को लेकर कैबिनेट के ऐतिहासिक निर्णय पर आभार जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उपनल कर्मी राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था की अहम कड़ी हैं और सरकार कर्मचारियों के कल्याण से जुड़े मुद्दों पर पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने उपनल कर्मियों के हितों की रक्षा, सम्मान और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

इस अवसर पर उपनल कर्मचारी महासंघ उत्तराखंड के अध्यक्ष विनोद गोदियाल, प्रदेश महामंत्री विनय प्रसाद सहित अजय डबराल, मीना रौथाण, रमेश डोभाल, योगेश बडोनी, शैलेंद्र पंवार, अनिल जुयाल, प्रदीप कश्यप और संजय पाल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *