शिवालिकनगर में सांसद प्रतिनिधि नियुक्त, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

हरिद्वार। पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार लोकसभा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शिवालिकनगर नगरपालिका के पदेन सदस्य के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता अतुल वशिष्ठ को नगरपालिका परिषद शिवालिकनगर में अपना प्रतिनिधि नामित किया है। अतुल वशिष्ठ लंबे समय से भाजपा के विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे हैं और गत निकाय चुनाव में चेयरमैन पद के प्रबल दावेदार भी रहे थे।

नियुक्ति की सूचना मिलते ही रानीपुर विधायक आदेश चौहान के कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा अतुल वशिष्ठ को प्रतिनिधि बनाए जाने से शिवालिकनगर क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

सांसद प्रतिनिधि नामित किए जाने पर अतुल वशिष्ठ ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत तथा रानीपुर विधायक आदेश चौहान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिन अपेक्षाओं के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है, उन पर खरा उतरने का वे पूरा प्रयास करेंगे। क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के साथ ही आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी, प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष रीता चमोली, प्रदेश ओबीसी मोर्चा महामंत्री राजबीर कश्यप, जिला सोशल मीडिया प्रभारी उमेश पाठक, मंडल अध्यक्ष विपिन शर्मा, मंडल महामंत्री देवेश वर्मा, सभासद वीरेंद्र अवस्थी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे और उन्होंने अतुल वशिष्ठ को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *