लक्सर : जनपद को नशा मुक्त बनाए जाने के लिए हरिद्वार पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए नियमित चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में कोतवाली लक्सर पुलिस ने 18 जनवरी 2026 को चेकिंग के दौरान एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6.25 ग्राम अवैध स्मैक, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रवीण पुत्र रमेश निवासी बुक्कनपुर, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली लक्सर में मुकदमा संख्या 70/26 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए गठित टीमों द्वारा लगातार निगरानी और चेकिंग अभियान जारी रहेगा। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक हरीश गैरोला, हेड कांस्टेबल शूरवीर तोमर, हेड कांस्टेबल पंचम प्रकाश और कांस्टेबल आशीष पाण्डे शामिल रहे।