महानगर व्यापार मंडल ने दिया मुख्य नगर आयुक्त को ज्ञापन

हरिद्वार । महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने मुख्य नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर फ्लाईओवर के नीचे अंडर पास एवं सप्तसरोवर बंधे की व्यस्वस्था में सुधार और सौंदर्यकरण कराने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने के दौरान सुनील सेठी ने बताया कि उतरी हरिद्वार फ्लाईओवर के नीचे पार्किंग निर्माण, सौंदर्यकरण सहित खेलों के के विभिन्न कार्य हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा लाखों रुपए लगा कर किए गए हैं। जो क्षेत्र बच गए हैं उनमें फक्कड़ों, असामाजिक तत्वों के जमावड़े से शहर की सुंदरता और स्वच्छता खराब हो रही है। स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं को वहा से निकलने पर गंदगी के साथ अनावश्यक जाम से रोज रूबरू होना पड़ता है। इसलिए बचे हुए शेष स्थल का सौंदर्यकरण कर वेंडिंग जोन सहित अन्य जनहित कार्य किए जाने चाहिए। जाल लगा कर उन स्थानों को सुरक्षित किया जाना चाहिए। राहगीरों के लिए सुलभ शौचालयों की व्यवस्था के साथ स्ट्रीट लाइट लगानी चाहिए।  सेठी ने बताया कि सप्तसरोवर बंधे पर भी स्थानीय निवासी हो या श्रद्धालु पैदल घूमते हैं। लेकिन कई स्थानों पर राहगीरों के लिए बैठने की बेंच तक पर असमाजिक तत्वों द्वारा गंदगी फैलाई जा रही है। असामाजिक तत्वों एवं गंगा किनारे गंदगी फेंकने वालों पर भी जुर्माना किया जाना चाहिए और बंधे पर चार पहिया वाहनों के आवागमन व तेज रफ्तार बैटरी रिक्शा के कारण दुर्घटनाएं भी होती है। जिसके लिए दोनों द्वार पर गेट लगाकर पैदल मार्ग बनाया जाए। सिंहद्वार से लेकर अन्य फ्लाइओवरों के नीचे के खाली स्थान एवं अंडर पास पर भी अनावश्यक अतिक्रमण  हटाकर सौंदर्यकरण किया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में भूषण लाल अरोड़ा, विनय कश्यप, सौरभ अरोड़ा, सुनील मनोचा, मुकेश अग्रवाल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *