जमरानी व सौंग बांध परियोजनाओं की समीक्षा, समय पर पूर्ण करने के निर्देश

देहरादून। मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में सिंचाई विभाग की जमरानी और सौंग बांध परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए दोनों महत्वपूर्ण परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों में तेजी, आवश्यक सामग्री की उपलब्धता, गुणवत्ता नियंत्रण और सभी निविदा प्रक्रियाओं को समय पर पूरा करने पर जोर दिया। साथ ही परियोजनाओं से प्रभावितों के पुनर्वास, मुआवजा और आबंटन कार्यों को आपसी संवाद और विश्वास के साथ शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। समीक्षा में बताया गया कि ₹3678.23 करोड़ की जमरानी बहुद्देशीय परियोजना जून 2029 तक और ₹2524.42 करोड़ की सौंग पेयजल परियोजना नवंबर 2029 तक पूर्ण की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *