शिविर में प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद, 2038 लोगों को मिला योजनाओं का लाभ

किच्छा। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत न्याय पंचायत बण्डिया के राजकीय इंटर कॉलेज शांतिपुरी में उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट की अध्यक्षता में बहुद्देशीय शिविर आयोजित हुआ। शिविर में प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद हुआ तथा एक ही छत के नीचे विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम एवं दर्जा मंत्री खतीब अहमद ने अधिक से अधिक पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ देने और समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया। शिविर में 24 विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, स्वास्थ्य विभाग ने निःशुल्क जांच व दवा वितरण किया और लाभार्थियों को चेक, किट, प्रमाण पत्र सहित विभिन्न लाभ प्रदान किए गए। कुल 2038 लोगों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया, 93 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमें से 51 का मौके पर निस्तारण किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *