समान नागरिक संहिता दिवस के आयोजन को लेकर बैठक, व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश

हरिद्वार। 27 जनवरी को आयोजित होने वाले समान नागरिक संहिता दिवस के सफल आयोजन को लेकर गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी अधिकारियों को कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

मुख्य कार्यक्रम ऋषिकुल महाविद्यालय ऑडिटोरियम में आयोजित होगा, जबकि सभी विकास खंडों एवं ब्लॉक मुख्यालयों पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यूसीसी पंजीकरण को अनिवार्य रूप से बढ़ाने के लिए स्वयं सहायता समूह, आंगनबाड़ी, आशा-एएनएम के माध्यम से प्रचार, स्टीकर-पोस्टर लगाने तथा गांव-वार्ड स्तर पर विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए गए। उत्कृष्ट पंजीकरण करने वाले गांव, वार्ड, अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मानित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *