हरिद्वार। तीर्थ नगरी हरिद्वार को साफ, स्वच्छ एवं सुंदर जनपद बनाने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देशों एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के नेतृत्व में बीते दो माह पाँच दिन से निरंतर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत 31 जनवरी तक महा स्वच्छता अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसके लिए जिला स्तरीय अधिकारियों का विभागवार रोस्टर भी जारी किया गया है।
आज महा स्वच्छता अभियान के तहत बीएचईएल, श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम मिशन सुनहरा कल, भारत स्काउट गाइड एवं खण्ड विकास अधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। जिला प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि स्वच्छ हरिद्वार, सुंदर हरिद्वार के संकल्प को सफल बनाने में सभी सहभागी बनें।