अटल पेंशन योजना पर राज्य स्तरीय समीक्षा व सामुदायिक संपर्क बैठक आयोजित

रुद्रपुर : 

अटल पेंशन योजना के तहत अधिक से अधिक लोगों को पेंशन से जोड़ने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति उत्तराखण्ड एवं जिला अग्रणी बैंक उधम सिंह नगर द्वारा होटल सोनिया, रुद्रपुर में सामुदायिक संपर्क एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) के दिशानिर्देशों के क्रम में हुआ।

बैठक में PFRDA की पूर्णकालिक सदस्य (अर्थशास्त्र) ममता शंकर ने मुख्य भाषण दिया, जबकि महाप्रबंधक के.आर. दौलथ अली खान ने विशेष संबोधन किया। कार्यक्रम में अटल पेंशन योजना पर प्रस्तुति देते हुए योजना से जुड़े लाभों की जानकारी साझा की गई और नामांकन बढ़ाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में वंचित व असंगठित क्षेत्र के लोगों को योजना से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में करीब 100 लोगों ने भाग लिया। इस दौरान बैंक ऑफ बड़ौदा, नैनीताल बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, आईडीबीआई बैंक और इंडियन ओवरसीज बैंक को वित्तीय वर्ष 2024-25 में शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति के लिए PFRDA द्वारा सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *