हाउस ऑफ हिमालयाज की बिक्री 3.7 करोड़ के पार, महिलाओं की आर्थिकी को मिला बल

देहरादून। उत्तराखंड की महिलाओं द्वारा तैयार विशुद्ध स्थानीय उत्पादों के ब्रांड हाउस ऑफ हिमालयाज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। लांचिंग के दो साल के भीतर ही इसकी कुल बिक्री 3.7 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है। दिसंबर 2023 में देहरादून में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ब्रांड का शुभारंभ किया था।

ग्रामीण विकास विभाग के अधीन संचालित हाउस ऑफ हिमालयाज, महिला स्वयं सहायता समूहों, किसानों और ग्रामीण उद्यमियों के उत्पादों का कॉमन ब्रांड है। वर्तमान में इसमें मिलेट्स बिस्किट, राजमा, दालें, पारंपरिक चावल, चाय, तेल, पर्सनल केयर और हैंडीक्राफ्ट सहित 50 उत्पाद शामिल हैं। ये उत्पाद ऑफलाइन के साथ अमेजन, जियोमार्ट, ब्लिंकिट, बिग बास्केट और ब्रांड की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

इस पहल से 3,300 से अधिक ग्रामीण महिलाएं प्रत्यक्ष रूप से जुड़ी हैं, जबकि 28 हजार से ज्यादा महिलाओं को अप्रत्यक्ष लाभ मिला है। उत्पाद 26 आउटलेट्स, चारधाम मार्ग और प्रमुख शहरों में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। जल्द ही हाउस ऑफ हिमालयाज के उत्पाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी उतारे जाएंगे, जिससे स्थानीय महिलाओं और किसानों की आय को और मजबूती मिलेगी।

 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *