शिवालिकनगर। नगरपालिका परिषद शिवालिकनगर के वार्ड एक में स्थानीय कार्यकर्ताओं की बैठक सांसद प्रतिनिधि अतुल वशिष्ठ की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा के साथ ही आगामी जनहितकारी योजनाओं की रूपरेखा पर चर्चा की गई।
बैठक के दौरान सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट, पार्कों के सौंदर्यीकरण और सफाई व्यवस्था से जुड़े कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने वार्ड स्तर पर आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर सुझाव रखे।
सांसद प्रतिनिधि अतुल वशिष्ठ ने कहा कि भाजपा विकसित भारत और विकसित शहर के संकल्प के साथ नगरपालिका क्षेत्र के चौमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत और विधायक आदेश चौहान के माध्यम से नगरपालिका को मिल रहा है, जिसे जनप्रतिनिधियों द्वारा धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकास कार्य पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूरे किए जाएंगे तथा प्रत्येक वार्ड में इस प्रकार की बैठकें आगे भी जारी रहेंगी।
बैठक में सभासद वीरेंद्र अवस्थी सहित अनेक स्थानीय जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।