व्यापारियों और राज्य कर विभाग की टीम ने किया स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन

हरिद्वार। शिवालिक नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष विभास सिन्हा एवं सहायक आयुक्त राज्य कर वंदना नौटियाल के संयुक्त नेतृत्व में चिन्मय डिग्री कालेज सामने स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी और जीएसटी विभाग के अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए और साफ सफाई की। इस दौरान सभी ने सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा-कचरा न फैलाने एवं स्वच्छता बनाए रखने की शपथ ली। अधिकारियों एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया और कहा कि ऐसे प्रयास समाज को स्वच्छ व स्वस्थ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष विभास सिन्हा ने कहा कि स्वच्छता सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी को अपने आसपास के परिवेश को साफ सुथरा बनाए रखने में सहयोग करना चाहिए। इस अवसर पर विवेक गुप्ता, अखिल निगम, जितेन्द्र चैधरी, रिंकू चैरसिया, विशाल गौड़, सतेंद्र सिंह, दिव्य सिन्हा, यश खारी, हिमांशु माहेश्वरी, प्रवीण तिवारी आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *