तमंचे व जिंदा कारतूस समेत संदिग्ध गिरफ्तार

हरिद्वार। थाना पथरी पुलिस ने तमंचे समेत एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के अपराधों की रोकथाम के लिए असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाए जाने के निर्देशों के अनुपालन में थाना पथरी पुलिस टीम ने रात्रि चेकिंग के दौरान धनपुरा बिजली घर के पास से मोहित पुत्र धर्मपाल निवासी अकोड़ाकला लक्सर को 315 बोर के तमंचे व जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में एसआई महेंद्र पुंडीर, एएसआई किशन स्वरूप, कांस्टेबल राकेश नेगी व नारायण सिंह शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *