देहरादून.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के अध्यक्ष, प्रख्यात लेखक, कवि एवं गीतकार प्रसून जोशी ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान साहित्य, सिनेमा, कला और संस्कृति से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री ने प्रसून जोशी के साहित्य और सिनेमा के क्षेत्र में दिए गए योगदान की सराहना की। बैठक में उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत, लोक कला, लोक संगीत और राज्य में फिल्म निर्माण की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को फिल्म निर्माण और शूटिंग के लिए अनुकूल केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है और इसके लिए आवश्यक नीतिगत सहयोग व सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।