श्रद्धा व भक्ति के साथ मनायी गयी ब्रह्मलीन मदन नाथ महाराज की जयंती

हरिद्वार । ब्रह्मलीन मदन नाथ महाराज की जयंती के अवसर पर ग्राम पदार्था स्थित मदन नाथ महाराज कुटिया में श्रद्धा और भक्ति के साथ हवन-पूजन, प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन किया गया। समाजसेवी अमीचंद उर्फ गोपी के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संतजन और ग्रामीण शामिल हुए। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने हवन में आहुति अर्पित कर परिवार, समाज और देश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने ब्रह्मलीन मदन नाथ महाराज की समाधि पर चादर चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके बताए सेवा, त्याग और मानव कल्याण के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर समाजसेवी अमीचंद ने  कहा कि स्वामी मदन नाथ महाराज का जीवन समाज के लिए आज भी प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने बताया कि मदन नाथ महाराज ने अपने जीवन में समाजसेवा, सद्भाव और मानवता के मूल्यों को सर्वाेपरि रखा। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति व संस्कारों से जोड़ते हैं। कार्यक्रम में नरेंद्र नाथ योगी, डा.ओमपाल सिंह, रमेश कुमार, इसम पाल, रामजी लाल, सुनील कुमार, प्रेमदास सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *