राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष बने सुनील सेठी

हरिद्वार। राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के नेशनल प्रेसिडेंट एवं हरियाणा के पूर्व राज्य सूचना आयुक्त अशोक मेहता ने प्रेस क्लब हरिद्वार में आयोजित एक गरिमामय समारोह के दौरान समाजसेवी सुनील सेठी को महासभा की उत्तराखंड इकाई का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अतिथि महंत ऋषिवरानंद जी महाराज ने की।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव अवतार सिंह चुघ, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश आनंद, हरियाणा प्रदेश महासचिव चौधरी राकेश भल्ला सहित अनेक पदाधिकारी एवं सैकड़ों पंजाबी समाज के लोग उपस्थित रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए अशोक मेहता ने कहा कि महासभा गुरुओं के संदेश ‘सरबत दा भला’ तथा मुख्य संरक्षक पद्मश्री विजय चोपड़ा के मूलमंत्र ‘सत्कार अते सेवा’ के सिद्धांत पर देशभर में विभिन्न समाजसेवी प्रकल्प संचालित कर रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सुनील सेठी के नेतृत्व में उत्तराखंड में भी संगठन पंजाबी समुदाय को एकजुट कर जरूरतमंदों के कल्याण हेतु व्यापक कार्य करेगा।

मेहता ने राज्य सरकार से मांग की कि पंजाबी भाषा को उत्तराखंड की दूसरी आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया जाए तथा भारत-पाक विभाजन की विभीषिका के दौरान शहीद हुए लाखों लोगों की स्मृति में एक भव्य शहीद स्मारक स्थापित किया जाए। साथ ही उन्होंने उत्तराखंड पंजाबी वेलफेयर बोर्ड के गठन की भी मांग उठाई।

मुख्य अतिथि महंत ऋषिवरानंद जी महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि गुरुओं ने सेवा, समर्पण और बलिदान का मार्ग दिखाया है। संगठन यदि इन्हीं आदर्शों पर कार्य करेगा तो प्रदेश में एक अलग पहचान स्थापित करेगा।

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन केवल पंजाबी समाज तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सर्व समाज के हित में कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि हर जिले, हर शहर और प्रत्येक बूथ स्तर तक संगठन का विस्तार किया जाएगा तथा गरीब कन्याओं के विवाह, जरूरतमंदों की सहायता और जनहित की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी।

कार्यक्रम में ललित अरोड़ा, हर भगवान छाबड़ा, मलविंदर सिंह, लव दत्ता, हरमिंदर सिंह, भूषण लाल अरोड़ा, यश सड़ाना, नीरज भसीन, परविंदर सिंह, नवनीश मोहन, लाहौरी सिंह, अजय अनेजा, दीप सिंह, श्याम चावला, सुनील मनोचा, गिरीश भाटिया, लक्की अनेजा, निशा मल्होत्रा, निर्मल सूरी, संभव सूरी, आकाश पूरी, दीपक मदान, शिवम चावला, प्रशांत लाम्बा, अंकित बजाज, सौरभ अरोड़ा, मनजीत सिंह, राकेश सिंह, राहुल चावला, देवेंद्र अरोड़ा, दीपक सहगल, सुनील सिंह, दिनेश मुरारी, मुरारी लाल बाधवा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *