पिथौरागढ़। सीमांत में मौसम के रविवार को अलग रंग दिखाई दिए। उच्च हिमालय में दोपहर बाद आसमान काले बादलों से घिरा। दोपहर दो बजे के आसपास से हिमालय की ऊंची चोटियों में हिमपात आरंभ हो गया।
मुनस्यारी से मिली जानकारी के अनुसार नंदा देवी, नंदाकोट हरदेवल, त्रिशूली, राजरम्भा, पंचाचूली,हंसलिंग सहित अन्य चोटियों पर ही हिमपात हो रहा है। हिमनगरी मुनस्यारी सहित आसपास के क्षेत्र में हल्की वर्षा हो हुई।
धारचूला से मिली जानकारी के अनुसार 2 बजे के बाद लिपुलेख, नाबी ढाग,कालापानी,गुंजी , नाबी, कुटी, आदि कैलास, ज्योलिगकोग और छियालेख तक बर्फबारी का सिलसिला शुरू हुआ। उच्च हिमालयी भूभाग में तेज हवाओं का दौरा जारी है। जबकि जिले के सारे निचले क्षेत्र में चटक धूप खिली रही और किन्तु हवाओं में ठंडक बनी रही।