बैरागी कैंप में लगी प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र, 754 छात्र-छात्राओं ने ली जानकारी

हरिद्वार: बैरागी कैंप में उत्तराखंड सरकार के “4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम के तहत लगाई गई प्रदर्शनी दूसरे दिन भी आकर्षण का केंद्र बनी रही। प्रदर्शनी में विभिन्न स्कूलों के 754 छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या में आमजन पहुंचे और राज्य सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों की जानकारी ली।

प्रदर्शनी में लगे विभागीय स्टॉल में आयुष विभाग का स्टॉल विशेष आकर्षण रहा, जहां आयुष सेवाओं, पंचकर्म चिकित्सा, आयुष शिक्षा, ई-संजीवनी टेलीमेडिसिन और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की जानकारी दी गई। स्टॉल पर लाइव योग प्रदर्शन और औषधीय पौधों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।

कार्यक्रम में नूतन न्याय संहिता विषय पर आयोजित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी को भी लोगों ने सराहा। यह प्रदर्शनी 9 मार्च तक आमजन के लिए खुली रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *