वरिष्ठ नागरिकों के लिए वृद्धाश्रम नहीं, आनंदमय वरिष्ठजन केंद्र स्थापित करने की जरूरत: डॉ. अशोक गिरि

हरिद्वार। वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद, उत्तराखंड के उपाध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को राज्य अतिथि गृह (डाम कोठी) में नगर की वरिष्ठ नागरिक संस्थाओं के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं और उनके कल्याण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।

इस दौरान समाजसेवी डॉ. अशोक गिरि, पं. गोपाल कृष्ण बडोला और चौधरी चरण सिंह ने ज्ञापन सौंपकर वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं से अवगत कराया। डॉ. अशोक गिरि ने कहा कि बुजुर्गों के लिए केवल वृद्धाश्रम बनाने के बजाय सामाजिक, सांस्कृतिक, बौद्धिक और स्वास्थ्यवर्धक गतिविधियों से युक्त ‘आनंदमय वरिष्ठजन केंद्र’ स्थापित किए जाने चाहिए। इन केंद्रों में मिलन, संवाद, स्वास्थ्य और मनोरंजन की सुविधाएं होनी चाहिए।

गोष्ठी में पार्किंग, गंगा प्रदूषण, अतिक्रमण, वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और चिकित्सा सुविधाओं जैसे मुद्दे भी उठाए गए। उपाध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए जल्द ही जिलाधिकारी से वार्ता कराने और वृद्धाश्रम निर्माण का आश्वासन दिया। उन्होंने वरिष्ठ नागरिक संस्थाओं की समन्वय समिति गठित कर समस्याओं को उचित मंच पर उठाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *