रजत जयंती समारोह में वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन को किया गया सम्मानित

हरिद्वार। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन, जनपद हरिद्वार के गौरवशाली 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती महोत्सव ऋषिकुल ऑडिटोरियम में भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व चुनाव आयुक्त उत्तराखंड आईएएस चंद्रशेखर भट्ट सहित कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

महोत्सव के अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों को आमंत्रित किया गया, जिनमें वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन हरिद्वार भी शामिल रहा। संगठन द्वारा ईमानदारी, निस्वार्थ सेवा और कर्मठता के साथ जनता की मूलभूत सुविधाओं और समस्याओं के समाधान के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए संगठन को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन का आमंत्रित कर सम्मानित करने के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।

सम्मानित होने वालों में संगठन के अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह, उपाध्यक्ष विद्यासागर गुप्ता, सचिव बाबूलाल लाल सुमन, कोषाध्यक्ष हरदयाल अरोड़ा, संगठन मंत्री एस.सी.एस. भास्कर सहित शिवचरण, रामसागर सिंह, सुभाष चंद्र ग्रोवर, महेश चंद त्यागी और शिव कुमार शर्मा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *