महिला दिवस पर महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

हल्द्वानी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था की ओर से महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू और मार्गदर्शक पूर्णिमा रजवार के नेतृत्व में एसडीएम कोर्ट चौराहा पर आयोजित कार्यक्रम में महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर और मां दुर्गा की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया तथा महिला दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।

इस मौके पर संस्था के सदस्य मनीष साहू और पूजा जोशी ने कहा कि नारी शक्ति समाज की सबसे बड़ी ताकत है, जो कभी मां, बहन, पत्नी और बेटी के रूप में परिवार व समाज को एकता के सूत्र में बांधे रखती है। उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कि महिलाएं अपने अधिकारों को पहचानते हुए स्वयं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाएं। देश की प्रगति और उन्नति में महिलाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है और हर क्षेत्र में उन्हें आगे बढ़ने के अवसर मिलने चाहिए।

कार्यक्रम में यातायात निरीक्षक शिवराज बिष्ट और एसआई कमल किशोर ने भी महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू, मार्गदर्शक पूर्णिमा रजवार, अलका टंडन, पूजा जोशी, सुनीता तिवारी, शांति रावत, खुशी नागर, ममता खत्री, माही बिष्ट, रेनू कांडपाल, जया जोशी, तारा टकवाल, मनीष साहू, सूरज मिस्त्री, नमन तिवारी, सुशील राय, दीपक कुमार, मुकेश कुमार, सूरज कुम्हार सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *