हरिद्वार। स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गर्भवती महिलाओं की सुविधा को देखते हुए तैयार प्रसव कक्ष को जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने चिकित्सकों से कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को सभी आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी और संबंधित चिकित्सकों को निर्देशित करते हुए कहा कि गर्भवती महिलाओं को बेहतर सुविधा देने के लिए प्रसव कक्ष को शीघ्र शुरू किया जाए।
जिलाधिकारी ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया और अधिकारियों को नियमित निगरानी के निर्देश दिए।
इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.के. सिंह, डॉ. हर्ष, डॉ. नितिन, डॉ. अजीन सहित अन्य चिकित्सक और कर्मचारी मौजूद रहे।