धार्मिक धरोहरों के संरक्षण पर धामी सरकार का जोर

देहरादून।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण पर विशेष ध्यान दे रही है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में हरिद्वार कुंभ मेला के लिए 1000 करोड़ रुपये, हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर के लिए 2000 करोड़ रुपये और नंदा देवी राजजात के लिए 25 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

इसके अलावा सरयू रिवर फ्रंट, हरिपुर कालसी में यमुना घाट, स्प्रिचुअल इकोनॉमी जोन और संस्कृत पाठशालाओं के लिए भी बजट आवंटित किया गया है। सरकार का उद्देश्य उत्तराखंड को धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *