हरिद्वार। कोतवाली नगर पुलिस ने क्षेत्र में बाहरी प्रदेशों से आकर रह रहे किरायेदारों, मजदूरों और कर्मचारियों के सत्यापन के लिए विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान अलग-अलग पुलिस टीमों ने मकान मालिकों, होटल, जिम, धर्मशालाओं और आवासीय कॉलोनियों में काम करने वाले लोगों का मौके पर ही सत्यापन किया।
पुलिस के अनुसार अब तक करीब 1500 लोगों का सत्यापन किया जा चुका है। वहीं बिना सत्यापन किरायेदार और कर्मचारी रखने वाले 260 मकान मालिकों के खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा-83 के तहत कार्रवाई की गई है। इन सभी के खिलाफ कुल 26 लाख रुपये के कोर्ट चालान किए गए हैं, जिन्हें न्यायालय भेजा जा रहा है।