महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता : कुसुम कंडवाल

हरिद्वार। ‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान के तहत जिलाधिकारी सभागार में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल की अध्यक्षता में जनसुनवाई आयोजित हुई। इस दौरान 18 शिकायतें सुनी गईं, जिनमें कई मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि चार मामलों को आगे की कार्रवाई के लिए देहरादून मुख्यालय भेजा गया।

मेट्रो हॉस्पिटल में कार्यरत दो महिला चिकित्सकों की 1 वर्ष 9 माह से रुकी सैलरी के मामले में आयोग ने अस्पताल प्रबंधन को 16 मार्च को आयोग में उपस्थित होकर एक सप्ताह के भीतर बकाया वेतन चेक के माध्यम से देने के निर्देश दिए।

अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिला आयोग के आदेशों को हल्के में न लें और पीड़ित महिलाओं की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *