आवासीय भवन में लगी भीषण आग,सारा सामान राख,दो लोग झुलसे

उत्तरकाशी। रविवार देर रात डुंडा तहसील के अंतर्गत जुणगा गांव के डांगडा तोक में आग लगने से एक बड़ा आवासीय भवन पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। इस अग्किांड में दो लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस व फायर सर्विस मौके पर पहंुची और स्थिति को काबू में किया। मिली जानकारी के अनुसार जुणगा गांव के डांगड़ा तोक में भीषण अग्निकांड के कारण एक मकान पूर्ण रूप से जलकर नष्ट हो गया। आग की इस घटना में घर के अंदर रखा खाद्यान्न, घरेलू सामान समेत सब कुछ जलकर राख हो गयौ। वहीं,आग में झुलसने से एक महिला और पुरुष घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए देर रात को अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. प्रशासन की ओर से नुकसान का आकलन किया जा रहा है और प्रभावित परिवार को राहत उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जा रही है। इस हादसे में अनिल सिंह भंडारी एवं महेश सिंह भंडारी का मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। साथ ही सुमेर सिंह भण्डारी पुत्र स्वर्गीय कृतम सिंह भण्डारी एवं प्रमिला देवी पत्नी सोहन सिंह भण्डारी घायल हुए हैं, जिन्हें 108 सेवा के माध्यम से उत्तरकाशी उपचार हेतु भेजा गया है। इस मामले में आपदा प्रबंधन अधिकारी शरर्दुल गुसांई ने बताया कि जुणगा गांव में देर रात को आग लगने की सूचना मिली है। सूचना मिलते ही अग्निशमन, एसडीएआरएफ, आपदा प्रबंधन की टीम मौके के लिए रवाना हुई थी। साथ ही आग की चपेट में आने से दो लोग घायल हुए है, जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। वहीं, आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *