देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा प्रदेश की आस्था और आर्थिकी दोनों की लाइफलाइन है। कुछ लोगों द्वारा रील बनाकर इसे राजनीति का विषय बनाने पर उन्होंने आपत्ति जताई और यात्रा के विरोध से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम पवित्र स्थल है और सरकार यात्रा को सुरक्षित कराने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही गैस संकट की बातों को खारिज करते हुए कहा कि प्रदेश में कोई किल्लत नहीं है और लोगों से धैर्य बनाए रखने की अपील की।