अल्मोड़ा। बुधवार तड़के करीब 3 बजे रानीखेत तहसील के अंतर्गत ग्राम देहोली (चैबटिया) में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 15-20 मीटर नीच एक मकान की छत पर जा गिरी। इस भीषण हादसे में कार चालक की मौक पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही के लिए भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वेगनआर वाहन देहोली क्षेत्र से गुजर रहा था। इसी दौरान चालक अचानक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। जिसके चलते कार सीधे सड़क से नीचे जा गिरी। कार गिरते हुए सीधे स्थानीय निवासी लाल सिंह के मकान की छत पर आकर टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के की हिस्सों के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में घर की छत को भी भारी नुकसान पहुंचा है।
इस हादसे में जान गंवाने वाले चालक की पहचान भुवन प्रसाद (32 वर्ष) पुत्र गोपाल राम निवासी ग्राम मटेला काफलीगैर जिला बागेश्वर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय वह कार में अकेले सवार थे। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि उन्हें संभलने का कोई मौका नहीं मिला। उनकी मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। हालात का जायजा लिया। जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत चिकित्सालय भेजा गया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है. सभी रानीखेत के लिए रवाना हो चुके हैं।