चारधाम यात्रा से पहले सिवरेज कार्य तेज, खोदी गई सड़कों की मरम्मत शुरू

मयूर दीक्षित के निर्देश पर चारधाम यात्रा को देखते हुए हरिद्वार में सिवरेज कार्य के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत का काम दिन-रात तेजी से कराया जा रहा है। प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों को जल्द से जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

परियोजना प्रबंधक मिनाक्षी मित्तल ने बताया कि केएफडब्ल्यू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना के तहत पैकेज-01 और पैकेज-02 में सड़क पुनर्निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विगत एक दिन में विभिन्न क्षेत्रों में कुल 196 मीटर सड़क निर्माण कार्य पूरा किया गया।

प्रशासन का कहना है कि निर्माण कार्य पूर्ण होने से स्थानीय लोगों, व्यापारियों और चारधाम यात्रियों को आवागमन में राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *