ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र में 15,566 यात्रियों ने कराया चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण

Lहरिद्वार। चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह बना हुआ है। बुधवार को हरिद्वार स्थित ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र पर 15,566 यात्रियों ने चारधाम यात्रा के लिए अपना पंजीकरण कराया।

जारी बुलेटिन के अनुसार, यमुनोत्री धाम के लिए 3,262, गंगोत्री धाम के लिए 3,310, केदारनाथ धाम के लिए 4,454 और बद्रीनाथ धाम के लिए 4,527 यात्रियों ने पंजीकरण कराया। वहीं हेमकुंड साहिब के लिए 13 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण करवाया।

प्रशासन के मुताबिक, विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु लगातार चारधाम यात्रा के लिए हरिद्वार पहुंच रहे हैं। ऋषिकुल मैदान स्थित पंजीकरण केंद्र से अब तक कुल 2,43,715 यात्रियों का पंजीकरण किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *