मां गंगा की स्वच्छता, निर्मलता ही सच्चा गंगा स्नान : म.मं. स्वामी करौली शंकर महाराज

मिश्री मठ के परमाध्यक्ष म.मं. स्वामी करौली शंकर महाराज के आवाह्न पर 10000 से अधिक साधकों व श्रद्धालुजनों ने हरकी पैड़ी पर चलाया वृहद गंगा सेवा अभियान  

म.मं. स्वामी करौली शंकर महाराज की प्रेरणा से हजारों स्वयंसेवकों ने धरातल पर गंगा स्वच्छता अभियान चलाते हुए मां गंगाजी से निकाला भारी मात्रा में कूड़ा कचरा, दर्जनों टैªक्टर-ट्रॉलियों से डंपिंग यार्ड पहंुंचाया गया सैकड़ों टन कूड़ा  

हरिद्वार। श्री अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक एवं मिश्री मठ के परमाध्यक्ष म.मं. स्वामी करौली शंकर महाराज के आवाह्न पर देश-विदेश से जुटे हजारों साधकों व भक्तजनों ने विश्वविख्यात तीर्थनगरी हरकी पैड़ी पर गंगा सेवा अभियान में सहभागिता कर मां गंगाजी से भारी मात्रा में कूड़ा-कचरा एकत्र कर धरातल पर स्वच्छता अभियान चलाकर तीर्थनगरी से सार्थक संदेश दिया।

हर-हर महादेव – जय करौली शंकर के उद्घोष के साथ कार सेवा में जुटे हजारों स्वयंसेवकों का उत्साह देखने लायक था, देश के विभिन्न प्रांतों व विदेशों से जुटे साधकों द्वारा प्रातः 10 बजे से प्रारम्भ हुआ गंगा सेवा अभियान देर सायं तक निरन्तर चलता रहा। गंगा सेवा अभियान के दौरान सैकड़ों टन कूड़ा-कचरा निकाला गया, जिसको मिश्री मठ के वाहनों के अलावा मेला, नगर निगम प्रशासन के वाहनों द्वारा डंपिंग जोन तक पहंुंचाया गया। गंगा सेवा अभियान में सैकड़ों टन कूड़ा-कचरा मां गंगा से निकाला गया जिसे दर्जनों टैªक्टर-ट्रॉलियों से डंपिंग यार्ड पहंुंचाया गया।

गंगा सेवा अभियान में उमड़े हजारों साधकों व भक्तजनों को सम्बोधित करते हुए मिश्री मठ के परमाध्यक्ष एवं अपनी साधना के बल पर राष्ट्र को रोग मुक्त-शोक मुक्त बनाने को संकल्पित प्रखर संत म.मं. स्वामी करौली शंकर जी महाराज ने कहा कि मां गंगा की स्वच्छता, निर्मलता ही सच्चा गंगा स्नान है। तीर्थनगरी में आने का लाभ तभी है जब हम मां गंगाजी की अविरलता, निर्मलता, पवित्रता व स्वच्छता को कायम रखते हुए अपनी आस्था का परिचय दें।  

म.मं. स्वामी करौली शंकर जी महाराज ने कहा कि आज समूचा विश्व प्रदूषण से ग्रस्त है। कहीं ध्वनि प्रदूषण, तो कहीं वायु प्रदूषण है साथ ही मानव ने निर्मल जल को भी प्रदूषित कर दिया है। हमें मानवता की रक्षा करनी है। आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित भविष्य व स्वस्थ जीवन प्रदान करना है तो हमें मोक्षदायिनी मां गंगाजी की निर्मलता व स्वच्छता की रक्षा करनी होगी, इसके लिए सरकारी योजनाओं से बदलाव नहीं होगा। हम सबको अपना सामूहिक दायित्व समझकर अपनी जीवनशैली में ही गंगा स्वच्छता को शामिल करना होगा। उन्होंने हरिद्वार पधारे हजारों भक्तों को कहा कि आपने पुण्यदायी मां गंगाजी की सेवा की है, इसका फल आपको कई गुना प्राप्त होगा।

श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन के अध्यक्ष महंत धूनीदास महाराज ने कहा कि म.मं. करौली शंकर दास महाराज ने गंगा सेवा अभियान चलाकर समूचे देश को गंगा स्वच्छता का संदेश दिया है। निश्चित रूप से इस बार कुम्भ मेले में गंगा स्वच्छता के प्रति यह अभियान विशेष जागरूकता प्रदान करेगा।

विगत दिवस भगवान शिव की ससुराल प्रसिद्ध तीर्थस्थल दक्षेश्वर महादेव से शुरू हुई दण्डवत यात्रा का आज प्रातः भोर में समापन हुआ। हजारों अनुयायियों के साथ शुरू हुई दण्डवत यात्रा के दौरान स्थानीय निवासियों के अलावा श्रद्धालु पर्यटकों में इस यात्रा को लेकर कौतूहल देखने लायक रहा, लोग सोचने पर विवश थे कि वर्षा के चलते तापमान में आई गिरावट व कुम्भ कार्यों के चलते क्षतिग्रस्त सड़क मार्ग के बावजूद सेवकों की दण्डवत यात्रा के प्रति श्रद्धा व लगन देखने लायक थी।

आज गंगा सेवा अभियान में कोठारी महंत नितिन दास, संस्था प्रबन्धक डॉ. उमेश सचान, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिरूद्ध भाटी, अनिरूद्ध शर्मा, पार्षद राजेश शर्मा, व्यापारी नेता विशाल गुप्ता, पं. अश्वनी शर्मा मोती वाले, पं. शैलेश मोहन, दिव्यम यादव के अलावा अन्य स्थानीय कार्यकर्त्ता भी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *