हरिद्वार। श्री अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक एवं मिश्री मठ के परमाध्यक्ष म.मं. स्वामी करौली शंकर महाराज के आवाह्न पर आयोजित दो दिवसीय आयोजन का आज मां गंगा की भव्य एवं दिव्य आरती के साथ समापन हुआ। गंगा आरती के उपरान्त साधकों को सम्बोधित करते हुए म.मं. स्वामी करौली शंकर महाराज ने उपस्थित अनुयायियों, साधकों व श्रद्धालुओं को मां गंगा की महत्ता समझाते हुए बताया कि जीवनदायिनी गंगाजी की निर्मलता व पवित्रता ही हमारे जीवन का आधार व आने वाली पीढ़ी के भविष्य की नींव है। उन्होंने आने वाली पीढ़ी के सुखद भविष्य के दृष्टिगत लोगों में धर्म के प्रति आस्था जागृत करने के लिए समय-समय पर ऐसे आयोजनों की आवश्यकता बताते हुए कहा कि यदि हम सब मिलकर ऐसे आयोजनों को आयोजित करेंगे तो निश्चित रूप से आने वाली पीढ़ी में भी धर्म के प्रति आस्था भाव जागृत होगा। उन्हांेने सभी भक्तों का आवाह्न करते हुए कहा कि हमें सदैव मां गंगाजी की स्वच्छता व निर्मलता को कायम रखने का प्रयास करना चाहिए।
इस अवसर पर गंगा सभा रजि. की ओर से पं. सिद्धार्थ चक्रपाणि, पं. शैलेष मोहन व अन्य पदाधिकारियों ने म.मं. स्वामी करौली शंकर महाराज का भव्य स्वागत कर गंगा जी का प्रसाद भेंट किया। इस अवसर पर अखाड़ा अध्यक्ष महंत धुनीदास, कोठारी महंत नितिन दास, भक्त दुर्गादास, गणेश दास, संस्था प्रबन्धक डॉ. उमेश सचान, अनिरूद्ध शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिरूद्ध भाटी, विशाल गुप्ता, दिव्यम यादव समेत हजारों श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।