कोविड में सेवा से बनाई पहचान, अब पेट एवं गुदा रोगों के उपचार में जुटे डॉ. फैजान अंसारी

काशीपुर। कोरोना महामारी के चुनौतीपूर्ण दौर में मरीजों की सेवा कर कोरोना योद्धा के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाने वाले डॉ. फैजान अंसारी ने चिकित्सा क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। पेट एवं गुदा रोग विशेषज्ञ के रूप में कार्यरत डॉ. अंसारी आज काशीपुर में मरीजों को चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। कोविड-19 महामारी के कठिन समय में डॉ. फैजान अंसारी ने राजकीय चिकित्सालय में अपनी सेवाएं देकर जरूरतमंद मरीजों की मदद की। संकट की उस घड़ी में चिकित्सकीय सेवाओं के प्रति उनका समर्पण उल्लेखनीय रहा। कोरोना काल के बाद भी उन्होंने चिकित्सा क्षेत्र में अपनी सेवाओं का सिलसिला जारी रखा। उन्होंने अनमोल हॉस्पिटल में लगभग दो वर्ष तथा संजीवनी हॉस्पिटल में करीब डेढ़ वर्ष तक सेवाएं दीं। वर्तमान में डॉ. फैजान अंसारी प्राइम हॉस्पिटल, काशीपुर में कार्यरत हैं। इसके साथ ही वह काशीपुर के मोहल्ला खालसा स्थित काशीपुर मेडिसिटी क्लिनिक एवं वेलनेस सेंटर के माध्यम से भी मरीजों को अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पेट एवं गुदा रोगों से संबंधित समस्याओं के उपचार के क्षेत्र में उनकी सक्रियता से स्थानीय मरीजों को परामर्श और उपचार की सुविधा मिल रही है।

 चिकित्सा का पेशा केवल उपचार तक सीमित नहीं, बल्कि यह संवेदनशीलता, सेवा और जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। कोरोना महामारी के कठिन दौर में अपनी सेवाएं देने से लेकर वर्तमान में मरीजों के उपचार तक का डॉ. फैजान अंसारी का सफर इसी भावना को रेखांकित करता है।जनसेवा के भाव और चिकित्सा के प्रति समर्पण के साथ डॉ. फैजान अंसारी काशीपुर में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *