देहरादून में हरिद्वार के खिलाड़ियों का जलवा, पिक्लबॉल टूर्नामेंट में जीता खिताब

हरिद्वार। देहरादून स्थित दून स्टार एरेना में आयोजित पिक्लबॉल टूर्नामेंट में हरिद्वार के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। मेल्स डबल्स प्रतियोगिता में मानविक चोपड़ा और विवेक कुमार की जोड़ी ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।

फाइनल मुकाबले में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार तालमेल और दमदार खेल दिखाते हुए 15-13 से जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया था, जिनमें हरिद्वार की इस जोड़ी ने पहला स्थान प्राप्त कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।

मानविक चोपड़ा और विवेक कुमार की इस उपलब्धि से हरिद्वार के खेल जगत में खुशी की लहर है। खिलाड़ियों की सफलता पर खेल प्रेमियों और शहरवासियों ने हर्ष व्यक्त किया है।

हरिद्वार पिक्लबॉल एंबीशन हूप्स क्लब के संस्थापक शिवम आहूजा, उत्तराखंड ओलंपिक संघ के विशेष सदस्य महेश जोशी तथा मार्शल आर्ट गेम बुशु की सचिव आरती सैनी ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *