शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

पहले मामले में 19 वर्षीय युवती की मां की शिकायत पर दर्ज मुकदमे में पुलिस ने सहारनपुर निवासी गोविंद (24) को गिरफ्तार किया। युवती ने आरोपी पर शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था।

दूसरे मामले में नाबालिग के अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में पुलिस ने ज्वालापुर निवासी करण (20) को गिरफ्तार किया। मामले में पीड़िता के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर संबंधित धाराएं बढ़ाई गई थीं।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *