हरिद्वार। कांवड़ मेला-2026 की तैयारियों का मंगलवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने विभिन्न मेला क्षेत्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने यात्रा मार्ग, बैरिकेडिंग, सड़क मरम्मत, पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और यातायात प्रबंधन की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को 25 जुलाई तक सभी कार्य गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण कार्यों में तेजी लाने और कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की बाधा न आने के निर्देश भी दिए।