हरेला पर्व पर खानपुर पुलिस ने किया रक्तदान, 9 यूनिट ब्लड किया डोनेट

हरिद्वार। हरेला पर्व के अवसर पर कोतवाली खानपुर परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य अस्पतालों में रक्त की आवश्यकता को पूरा करने में सहयोग देना तथा समाज के प्रति पुलिस की संवेदनशील और सेवा भावी भूमिका को मजबूत करना रहा।

रुड़की ब्लड सेंटर की विशेषज्ञ मेडिकल टीम के तकनीकी सहयोग से आयोजित शिविर में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान कुल नौ यूनिट रक्तदान किया गया।

रक्तदान शिविर के दौरान पुलिस कर्मियों ने रक्तदान के महत्व को समझते हुए बढ़-चढ़कर सहभागिता की। साथ ही आमजन से भी स्वैच्छिक रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *