हरिद्वार ने खोया शिक्षा और समाजसेवा का बड़ा स्तंभ, 87 वर्ष की आयु में बलबीर सिंह सैनी का निधन

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के राज्य मंत्री सुनील सैनी के पिता एवं प्रख्यात समाजसेवी व शिक्षाविद् बलबीर सिंह सैनी का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से हरिद्वार सहित सैनी समाज में शोक की लहर है।

बलबीर सिंह सैनी कुंती नमन कॉलेज के संस्थापक थे। उन्होंने शिक्षा के प्रसार और समाजसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका जीवन समाज के उत्थान और जनसेवा के लिए समर्पित रहा। उनके निधन को हरिद्वार के शैक्षिक एवं सामाजिक क्षेत्र की अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *