कांवड़ मेला-2026: अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक में सुरक्षा, ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन पर मंथन

हरिद्वार में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में कांवड़ मेला-2026 को लेकर अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक आयोजित हुई। बैठक में उत्तराखंड सहित उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के अधिकारियों ने कानून-व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात, भीड़ प्रबंधन, स्वास्थ्य, स्वच्छता और आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने सभी राज्यों को रियल-टाइम समन्वय, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग, संयुक्त चेकपोस्ट, प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा के लिए दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उपयोग नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *