हरिद्वार। श्री गीता विज्ञान आश्रम ट्रस्ट द्वारा आज हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड पाठ के साथ गुरु पूजा महोत्सव का शुभारंभ किया गया। 21 जुलाई को कलश शोभा यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ होगा जिसकी पूर्णाहुति 27 जुलाई को होगी तथा 19 जुलाई को व्यास पूर्णिमा महोत्सव पर भजन पूजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
श्री गीता विज्ञान आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती ने दक्ष नगरी के राजा गार्डन स्थित हनुमत गौशाला हनुमान मंदिर सत्संग भवन में आज सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ करते हुए कहा कि हनुमान जी का स्मरण और जाप करने वाले के सभी संकट दूर हो जाते हैं और प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करने वालों के काम में किसी प्रकार की विघ्न बाधा नहीं आती है। सुंदरकांड को श्री रामचरितमानस का सर्वाेत्तम अध्याय बताते हुए उन्होंने कहा कि सत्संग व्यक्ति के जीवन को सार्थक बनाता है।