एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण की शुरुआत, 488 महिलाओं को 2.76 करोड़ रुपये की सहायता

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ किया। इस दौरान 212 नई लाभार्थियों को पहली किस्त के रूप में 1.55 करोड़ रुपये और प्रथम चरण की 276 महिलाओं को दूसरी किस्त के रूप में 1.20 करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित किए गए। कुल 488 महिलाओं को 2.76 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना का उद्देश्य एकल, विधवा, परित्यक्ता, तलाकशुदा, निराश्रित महिलाओं, एसिड अटैक पीड़िताओं और ट्रांसजेंडर को स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है। योजना के तहत अधिकतम दो लाख रुपये की परियोजना पर 75 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *