हरिद्वार। ऑपरेशन प्रहार के तहत रानीपुर कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 26 टेट्रा पैक (पव्वे) देशी माल्टा शराब बरामद की है।
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत रानीपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ऑडिटोरियम की खंडहर बिल्डिंग, शिवलोक क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान रविंद्र उर्फ बब्बू निवासी भभूतावाला बाग, शिवलोक को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके पास से 26 टेट्रा पैक देशी माल्टा शराब बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।