कांवड़ मेले से पहले कनखल में पुलिस का फ्लैग मार्च

हरिद्वार। कांवड़ मेले को लेकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से रविवार को कनखल पुलिस ने पैरामिलिट्री फोर्स, आईटीबीपी, सीआरपीएफ और पीएसी के साथ क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह रावत और वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनुज सिंह के नेतृत्व में निकाला गया मार्च झंडा चौक, दक्ष मंदिर, बंगाली मोड़, होली चौक, पहाड़ी बाजार और घास मंडी सहित प्रमुख क्षेत्रों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस ने स्थानीय लोगों से संवाद कर कांवड़ मेले के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। साथ ही आमजन से सुरक्षा संबंधी सुझाव भी लिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *