हरिद्वार। मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना 2026-27 के तहत योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद में जनपद स्तरीय चयन ट्रायल शुरू हुए। पहले दिन हॉकी, बॉक्सिंग, कबड्डी, जूडो और कराटे में 77 बालक और 39 बालिकाओं समेत 116 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
चार आयु वर्गों में खिलाड़ियों का चयन बैट्री टेस्ट, खेल कौशल और दक्षता के आधार पर किया गया। चयनित खिलाड़ियों को प्रतिमाह दो हजार रुपये छात्रवृत्ति और सालाना 10 हजार रुपये खेल उपकरण के लिए डीबीटी के माध्यम से दिए जाएंगे।
21 अगस्त को बास्केटबॉल, ताईक्वांडो, फुटबॉल, टेबल-टेनिस और वॉलीबॉल के चयन ट्रायल होंगे।