शिवालिकनगर में पार्क पुनर्निर्माण का शिलान्यास, विधायक आदेश चौहान का सम्मान

शिवालिकनगर। रानीपुर विधानसभा के शिवालिकनगर स्थित वार्ड-1 में पार्क पुनर्निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों की ओर से रानीपुर विधायक आदेश चौहान के सम्मान में आभार कार्यक्रम आयोजित किया गया। लोगों ने क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों के लिए विधायक का आभार जताया।

विधायक आदेश चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। रानीपुर विधानसभा में सड़क, नाली, पेयजल, बिजली, पार्क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। स्वीकृत विकास योजनाओं को जल्द धरातल पर उतारा जाएगा।

उन्होंने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जनप्रतिनिधि चुना है, उस विश्वास पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता है। जनता की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान कराना जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है।

सभासद वीरेंद्र अवस्थी ने विधायक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। जिला निकाय प्रकोष्ठ के सह-संयोजक एवं पूर्व सभासद अशोक मेहता ने भी विकास कार्यों के लिए विधायक का आभार जताया।

कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि अतुल वशिष्ठ, सभासद पंकज चौहान, सुरेंद्र कर्णवाल, अनीता वर्मा, रेखा सिंगल, रमाकांत महेश्वरी, पवन चौहान, रविंद्र कुमार, बलराम नौटियाल समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *