हरिद्वार। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत हरिद्वार जिले में पात्रता सूची के पुनरीक्षण का कार्य शुरू कर दिया गया है। अब तक हुई जांच में 419 अपात्र लाभार्थी चिन्हित किए गए हैं, जिन्हें सूची से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
18 अगस्त तक प्राप्त आपत्तियों और शिकायतों में कुल 2,282 मामले सामने आए थे। इनमें से 943 का निस्तारण हो चुका है, जबकि 1,340 आपत्तियों की जांच जारी है। जांच के दौरान अपात्र पाए गए परिवारों के नाम सूची से हटाए जा रहे हैं।
वहीं पूर्व सर्वेक्षण से छूटे पात्र परिवारों और किन्हीं कारणों से सूची से बाहर हुए पात्र परिवारों की भी दोबारा जांच कर उन्हें सूचीबद्ध किया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी ने स्पष्ट किया कि आवास स्वीकृत होने से पहले ही अपात्र पाए जाने वाले किसी भी लाभार्थी का नाम सूची से हटा दिया जाएगा।