पुरानी पेंशन बहाली के आंदोलन को पेंशनर्स संगठन का समर्थन

देहरादून। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन, देहरादून ने राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन (NMOPS) के 13 सितंबर को प्रस्तावित पेंशन मार्च और मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम को समर्थन दिया है। संगठन के अनुसार पेंशन मार्च सुबह 10 बजे परेड ग्राउंड से शुरू होगा।

संगठन ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना कर्मचारियों के सुरक्षित और सम्मानजनक भविष्य से जुड़ी है। वर्षों तक सरकारी सेवा करने वाले कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा मिलना जरूरी है।

संगठन ने प्रदेश सरकार से पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल करने की मांग करते हुए अपने सदस्यों से 13 सितंबर के आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *