हरिद्वार। युवा कल्याण विभाग की ओर से खेल महाकुंभ-2026 के तहत विकासखंड बहादराबाद की रानीपुर विधानसभा स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन 16 और 17 सितंबर को योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद में किया जाएगा। प्रतियोगिताओं में अंडर-14 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक-बालिकाएं प्रतिभाग करेंगे।
16 सितंबर को अंडर-19 वर्ग में न्याय पंचायत स्तर से चयनित बालक-बालिकाओं के लिए एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो और मुर्गा झपट प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। वहीं वालीबॉल और पिट्ठू प्रतियोगिताएं सीधे विधानसभा स्तर पर आयोजित की जाएंगी।
17 सितंबर को अंडर-14 वर्ग की प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें न्याय पंचायत स्तर से चयनित बालक-बालिकाएं एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो और मुर्गा झपट में हिस्सा लेंगे। वालीबॉल और पिट्ठू प्रतियोगिताएं सीधे विधानसभा स्तर पर आयोजित की जाएंगी।